Bihar Bhumi Jankari 2026: बिहार भूलेख एक डिजिटल प्लेटफार्म है जो किसानों और भूमि मालिकों को उनकी ज़मीन से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन प्रदान करता है। इस पोर्टल पर आप अपना खाता, खेसरा, और अन्य भूमि रिकार्ड्स आसानी से देख सकते हैं। Bhu Naksha के माध्यम से जमीन का नक्शा ऑनलाइन उपलब्ध है, जिससे भूमि की सीमा और स्थिति को समझना सरल हो गया है।

यह पोर्टल जमीन से जुड़े विवादों को कम करने और पारदर्शिता बढ़ाने में मदद करता है। उपयोगकर्ता अपने रजिस्टर्ड अकाउंट से लॉगिन कर भूमि से संबंधित दस्तावेज डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार में भूमि रिकॉर्ड की जांच और प्रबंधन अब डिजिटल तरीके से सुविधाजनक और सुरक्षित है।

अपना खाता देखें

अपना भूमि खाता (RoR) विवरण देखें।

भू-नक्शा

अपने क्षेत्र का भू-नक्शा ऑनलाइन देखें।

जमाबंदी पंजी देखे

अपनी जमीन की जमाबंदी पंजी की जानकारी प्राप्त करें।

दाखिल खारिज आवेदन

जमीन दाखिल-खारिज के लिए आवेदन करें।

दाखिल खारिज आवेदन स्थिति

दाखिल-खारिज आवेदन की स्थिति जानें।

एल.पी.सी. आवेदन

एल.पी.सी. (भू -स्वामित्व प्रमाण-पत्र) के लिए आवेदन करें।

एल.पी.सी. आवेदन स्थिति

एल.पी.सी. आवेदन की स्थिति जानें।

भूमि-लगान

जमीन के लगान (टैक्स) का विवरण प्राप्त करें।

परिमार्जन

अपनी भूमि संबंधित सूचनाओं में परिमार्जन करें।

बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने राज्य में Bihar Land Record Management System (LRMS) की शुरुआत की है। इसके तहत biharbhumi.bihar.gov.in और parimarjan.bihar.gov.in जैसे ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किए गए हैं।

Bihar Bhumi पोर्टल के माध्यम से राज्य के नागरिक आसानी से अपनी भूमि से संबंधित सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं, जैसे कि अपना खाता देखना, दाखिल-खारिज आवेदन करना, भू-नक्शा जांचना, और जमाबंदी पंजी की जानकारी प्राप्त करना। यह पोर्टल भूमि रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से उपलब्ध कराकर प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाता है।

अपना खाता (RoR) देखें- Bhulekh Bihar Bhumi Portal

अपने खाते की नक़ल देखने के लिए इन आसान चरणों का पालन करें:

  • सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल biharbhumi.bihar.gov.in पर जाएँ।
  • होमपेज पर “अपना खाता देखें” विकल्प पर क्लिक करें।

Apna-Khata

  • अब अपने जिला और तहसील का चयन करें।
  • अपने खाते को खोजने के लिए खाता संख्या, खेसरा संख्या, या खाताधारी का नाम दर्ज करें।

Apna-Khata-Bihar-

  • अंत में “देखें” विकल्प पर क्लिक करें, और आपके खाते की नक़ल स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।

Bihar Bhulekh Map- ऑनलाइन बिहार भू-नक्शा देखें

बिहार में भू-नक्शा (जमीन का नक्शा) देखने के लिए इन चरणों का पालन करें:

  • सबसे पहले पोर्टल पर जाएँ- bhunaksha.bihar.gov.in
  • होमपेज पर “View Map” विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब District, Sub Div, Circle, Mauza, Survey Type (RS Revisional Survey या CS Cadastral Survey), Map Instance, और Sheet No का चयन करें।

Bhu-Naksha-Bihar

  • क्शे में से अपना प्लॉट चुनें। इसके बाद आपके सामने रकवा, खेसरा नंबर और खेत की चौहदी की जानकारी प्रदर्शित होगी।
  • अंत में LPM Reports पर क्लिक करके अपने प्लॉट का नक्शा PDF में डाउनलोड कर सकते हैं।

Bhulekh Bihar Bhumi Portal पर दाखिल खारिज आवेदन की स्थिति

  • होमपेज पर “दाखिल-खारिज आवेदन स्थिति देखें” विकल्प पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर जिला, अंचल और वित्तीय वर्ष चुनकर “Proceed” बटन दबाएँ।

Mutation-Bihar

  • अब स्थिति खोजने के लिए निम्न में से किसी एक विकल्प का चयन करें:
  • केस नंबर
  • डीड नंबर
  • मौजा
  • प्लॉट नंबर
  • चुनी गई जानकारी दर्ज करें और Search बटन पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करने के लिए “Registration” पर क्लिक करें.
  • अब रजिस्ट्रेशन फॉर्म में Personal Details और Address Details में दोनों अनुभाग को भरना। होगा, इसके बाद आपको नीचे दिए हुए “Register Now” पर क्लिक करना होगा।

  • लॉगिन करने के बाद Applicant Details, Document Details, Buyer Details, Seller Details और Plot Details को सावधानीपूर्वक भरें। आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करने के पश्चात Final Submit विकल्प पर क्लिक करें।

इसके बाद आपका दाखिल-खारिज आवेदन सफलतापूर्वक जमा हो जाएगा। आपको वाद संख्या एवं रसीद प्राप्त होगी, जिसकी सहायता से आप अपने आवेदन की स्थिति आसानी से ट्रैक कर सकते हैं।

Bihar Bhulekh Portal- जमाबंदी पंजी देखें

Bihar Bhumi जमाबंदी पंजी देखने की प्रक्रिया:

  • सबसे पहले बिहार भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।

  • होमपेज पर “जमाबंदी पंजी देखें” विकल्प का चयन करें।
  • नए पेज पर अपने जिला, अंचल और मौजा का चुनाव करें और फिर Proceed बटन पर क्लिक करें।

  • अब नीचे दिए गए विकल्पों में से किसी एक का चयन करें:
  • भाग बर्तमान
  • पृष्ट संख्या बर्तमान
  • रैयत का नाम से खोजें
  • प्लाट नंबर से खोजें
  • खाता नंबर से खोजें
  • जमाबंदी संख्या से खोजें
  • समस्त पंजी-२ को नाम के अनुसार देखें
  • अब आप Search बटन पर क्लिक कर दें.

Bihar Bhumi पर भू- लगान भुगतान ऑनलाइन देखे

बिहार में भू-लगान ऑनलाइन भुगतान करने के चरण:

  • सबसे पहले बिहार भूमि की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • होमपेज पर मौजूद “भू-लगान” विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद खुलने वाले पेज bhulagan.bihar.gov.in पर “ऑनलाइन भुगतान करें” बटन चुनें।
  • अब अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करके “Sign In” पर क्लिक करें।

यदि आप पंजीकृत उपयोगकर्ता नहीं हैं, तो पहले “Registration” विकल्प पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

Bihar-Bhumi-Bhu-Lagan-Registration

लॉगिन करने के बाद “ऑनलाइन लगान भुगतान करें” विकल्प पर क्लिक करें और नए पेज पर नीचे दी गई जानकारी भरें:

  • जिला का नाम
  • मौजा का नाम
  • हल्का का नाम
  • भाग वर्तमान
  • पृष्ठ संख्या वर्तमान
  • सभी विवरण भरने के बाद “देखें” पर क्लिक करें। इसके बाद नए पेज पर “ऑनलाइन भुगतान करें” विकल्प चुनकर आप आसानी से ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं।
  • Bhu-lagan-bihar

LPC (Land Possession Certificate) आवेदन- Bhulekh Bihar Bhumi Portal

  • होमपेज पर “ऑनलाइन एल० पी० सी० आवेदन करें” विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद parimarjanplus.bihar.gov.in पेज पर अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करके “Sign In” पर क्लिक करें।
  • अब अपने जिला और अंचल का चयन करके “नया LPC आवेदन करें” पर क्लिक करें।

 

  • इसके बाद नए पेज पर जिला, अंचल, हल्का, मौजा आदि से संबंधित जानकारी भरें।
  • फिर खोजने के लिए इनमें से किसी एक विकल्प का चयन करें:
  • वर्तमान
  • पृष्ठ वर्तमान
  • रैयत नाम से खोजें
  • प्लॉट नंबर से खोजें
  • खाता नंबर से खोजें
  • जमाबंदी संख्या से खोजें
  • चुनी गई जानकारी की संख्या दर्ज करें और “Search” बटन पर क्लिक करें।
  • अब LPC आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी सही-सही भरें और अंत में “Submit” बटन पर क्लिक करें।

LPC-Registration

Bihar Bhumi Portal पर LPC आवेदन की स्थिति

  • होमपेज पर उपलब्ध विकल्प “एल० पी० सी० आवेदन स्थिति देखें” पर क्लिक करें।
  • parimarjan.bihar.gov.in पेज पर अपना जिला, अंचल और वित्तीय वर्ष
  • चुनकर “Proceed” बटन दबाएं।
  • अब आप किसी एक विकल्प का चयन करें: केस नंबर से खोजें, डीड नंबर से खोजें, मौजा से खोजें, या प्लॉट नंबर से खोजें, और संबंधित जानकारी दर्ज करें।
  • कैप्चा को सही तरीके से भरें और “Search” बटन पर क्लिक करें।

LPC-Registration-StatusLPC-Registration-Status

  • स्क्रीन पर आवेदन की स्थिति प्रदर्शित होगी, जिसे आप देख सकते हैं।

Bihar Bhulekh Portal पर उपलब्ध सेवाएँ

इन सेवाओं के अतिरिक्त, आप इस पोर्टल पर निम्नलिखित सेवाओं का भी उपयोग कर सकते हैं:

सेवा 1सेवा 2
जन शिकायत पोर्टलऑनलाइन एल० पी० सी० आवेदन
सहायता एवं प्रश्नोत्तरएल० पी० सी० आवेदन स्थिति
नागरिक लॉगिनभू-लगान
ऑनलाइन दाखिल ख़ारिज आवेदनजमाबंदी पंजी देखें
दाखिल ख़ारिज आवेदन स्थितिजमाबंदी पंजी देखें (भारत की सभी 22 भाषाओं में)
आम सूचनाभू-मानचित्र
निबन्धन के साथ दाखिल ख़ारिज का प्रपत्रभू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय
बिहार भूमि न्यायाधिकरण‘दाखिल-खारिज वाद पर आपत्ति दर्ज करें’
SMS अलर्ट सेवा प्राप्त करेंAadhaar Card Download/ मोबाइल सीडिंग स्थिति जांचें
ई-मापीभू-अभिलेख
सरकारी भूमि का दाखिल ख़ारिजराजस्व न्यायालय प्रबंधन प्रणाली
परिमार्जनपरिमार्जन प्लस
परिमार्जन प्लस आवेदन स्थितिनागरिक सुविधाओं के बारे में जानकारी
‘दाखिल ख़ारिज त्रुटि जांच’दाखिल ख़ारिज आवेदन स्थिति देखें (अंचलाधिकारी द्वारा वापस किया गया)
परिमार्जन प्लस आवेदन स्थिति (अंचलाधिकारी द्वारा वापस किया गया)राजस्व मानचित्रों की दरवाजे तक वितरण सेवा
Scroll to Top