Online Bhu Lagan Bihar ऑनलाइन भुगतान करे 2026

Online Bhu Lagan Bihar: भू लगान यानी भूमि कर, बिहार राज्य सरकार द्वारा कृषि भूमि पर लगाया जाने वाला कर है। इस कर से प्राप्त राजस्व का उपयोग राज्य में विभिन्न विकास कार्यों और जनसेवाओं के संचालन के लिए किया जाता है।

भू लगान की दरों का निर्धारण कई कृषि मानकों को ध्यान में रखकर किया जाता है, जैसे – भूमि की उपजाऊ क्षमता, मिट्टी की गुणवत्ता, फसल का प्रकार, और सिंचाई की उपलब्धता। सिंचित और असिंचित भूमि के लिए कर दरें अलग-अलग हो सकती हैं।

भूमि मालिकों को निर्धारित समय सीमा के भीतर यह कर जमा करना अनिवार्य है। अब आप भू लगान का भुगतान आसानी से Bhulekh Bihar पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं।

विषयविवरण
OnlineBhumi Lagan Bihar
पोर्टलBhu Lagan Bihar (Land Record Bihar)
अधिकृत वेबसाइटbhulagan.bihar.gov.in

Online Bhu Lagan Bihar भुगतान करे

बिहार में भूमि पर लगाए गए कर का भुगतान करने के लिए भू लगान बिहार पोर्टल पर जाएं। वहाँ ऑनलाइन भुगतान करें बटन पर क्लिक करके आप आसानी से कर का ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं।

bhu lagan bihar

ऑनलाइन लगान भुगतान करने के लिए सबसे पहले अपने जिले का नाम और अंचल का नाम चुनें, फिर आगे बढ़ें बटन पर क्लिक करें। इसके बाद हल्का और मौजा का चयन करें। फिर भाग वर्तमान, पुष्ट संख्या वर्तमान, और सुरक्षा कोड दर्ज करें, उसके बाद खोजें बटन पर क्लिक करें। आपकी दी गई जानकारी के अनुसार स्क्रीन पर रैयत का नाम और खाता संख्या दिखाई देगी। अब उसके सामने दिए गए देखें बटन पर क्लिक करें।

नोट: भाग वर्तमान और पृष्ठ भाग वर्तमान की जानकारी प्राप्त करने के लिए जमाबंदी पंजी देखें लिंक पर क्लिक करें।
bhu lagan bihar

अंत में आपके सामने पंजी-II का विवरण प्रदर्शित होगा, जिसमें आपको भू लगान की राशि और अन्य संबंधित जानकारी दिखाई देगी। यहाँ आपको Remitter Name, Mobile Number, और Address दर्ज करना होगा। इसके बाद Consent पर टिक मार्क करें और ऑनलाइन भुगतान करें बटन पर क्लिक करें।

bhulagan bihar
Scroll to Top